
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से शिव की कृपा प्राप्त होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है. खास तौर पर लोग इस व्रत को संतान सुख और संतान की उन्नति के करते हैं. क्या खास है इस बार के प्रदोष व्रत में आइए जानते हैं.
Pradosh Vrat 2025: सनातन धर्म में एक महीने में दो प्रदोष व्रत आते हैं. ये व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रखे जाते हैं. लोग इस व्रत को त्रयोदशी व्रत भी कहते हैं. प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से शिव की कृपा प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है. खास तौर पर लोग इस व्रत को संतान सुख और संतान की उन्नति के करते हैं. क्या खास है इस बार के प्रदोष व्रत में आइए जानते हैं.
प्रदोष व्रत की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी 25 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 26 अप्रैल 2025 को सुबह 08 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि में 25 अप्रैल 2025 को यानी आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा.
इस बार प्रदोष व्रत क्यों है खास
इस बार प्रदोष इसलिए इतना खास है क्योंकि इस बार यह शुक्रवार को मनाया जाएगा. शुक्रवार को होने के कारण इस प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि इस प्रदोष व्रत को करने के सुख-समृद्धि व संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है. भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्त की सभी मनोकामना भी पूरी होती हैं.
शुक्र प्रदोष व्रत पूजन शुभ मुहूर्त

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










