
Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत के साथ आज है अनंग त्रयोदशी, इस शुभ मुहूर्त में करें शिवजी की पूजा
AajTak
Pradosh Vrat/Ananga Trayodashi 2021: भगवान शिव की पूजा के लिए आज का दिन विशेष है. प्रदोष व्रत के साथ आज अनंग त्रयोदशी का संयोग बन रहा है. शत्रुओं पर विजय पाने और सौभाग्य बढ़ाने के लिए प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का विधान है, तो वहीं अनंग त्रयोदशी का व्रत धन, ऐश्वर्य, स्वास्थ और प्रेम विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए रखा जाता है. अनंग त्रयोदशी पर शिव और शक्ति के साथ कामदेव की भी पूजा की जाती है.
Pradosh Vrat 2021: प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है. आज 16 दिसंबर दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष शुक्ल की त्रयोदशी है. प्रदोष व्रत और अनंग त्रयोदशी एक साथ होने की वजह से आज की गई पूजा और व्रत का विशेष लाभ जातकों को मिलेगा. आज के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष मुहूर्त में करें, वहीं अनंग त्रयोदशी पर शिव और शक्ति के साथ कामदेव और रति की पूजा भी जरूर करें. जानें प्रदोष व्रत और अनंग त्रयोदशी (Pradosh Vrat/Ananga Trayodashi) की पूजा विधि व शुभ मुहूर्त...

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










