
PPF Investment: PPF में पैसे जमा करते हैं तो याद रखें आज की तारीख, गजब हैं फायदे
AajTak
Usefull Investment Tips: पीपीएफ (PPF) में निवेश का कैलकुलेशन महीने की 5 तारीख के हिसाब से किया जाता है और अगर निवेशक इस स्कीम में इस तारीख तक निवेश कर देता है, तो उसे पूरे महीने का ब्याज मिल जाता है.
निवेश (Investment) के सबसे अच्छे विकल्पों में शामिल पब्लिक प्रोविडंट फंड यानी PPF में अगर आप निवेश करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद खास है. दरअसल, इस फंड में इन्वेस्ट करने वालों के लिए महीने की 5 तारीख बेहद खास होती है. अगर आप 5 तारीख के बाद अपना मंथली निवेश करते हैं, तो फिर उस महीने का पूरा ब्याज भी आपको मिल जाता है और ऐसा ना कर पाने पर ये ब्याज नहीं मिल पाता है. ऐसे में आपके पास 5 अप्रैल 2024 तक का मौका है, इस काम को निपटाने के लिए. आइए विस्तार से समझते हैं इसका पूरा गणित...
सेफ इन्वेस्टमेंट का बेहतर विकल्प PPF पीपीएफ (PPF) में ज्यादातर पेशेवर टैक्स सेविंग करने के लिए निवेश करते हैं, लेकिन अगर थोड़ी समझदारी के साथ पैसे लगाएं तो शानदार रिटर्न का लाभ ले पाएंगे. पहली बात PPF में निवेश मंथली करें, और हर महीने पैसे 5 तारीख तक अवश्य जमा करा दें, जिससे आपको उस महीने का भी ब्याज मिल जाएगा. PPF में निवेश के साथ मैच्योरिटी रकम और ब्याज भी टैक्स फ्री रहता है. लॉन्ग टर्म में सेफ इन्वेस्टमेंट और बड़ा फंड बनाने का यह बेहतर तरीका है. पीपीएफ अकाउंट में निवेश पर धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये टैक्स डिडक्शन मिलता है.
निवेश के लिए 5 तारीख है खास अगर आप पीपीएफ में हर वित्त वर्ष की शुरुआत में एकमुश्त निवेश करते हैं, तो 5 अप्रैल तक इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. इसके पीछे की वजह की बात करें तो पीपीएफ खाते में हर महीने की 5 तारीख के हिसाब से ब्याज का कैलकुलेशन किया जाता है. मतलब साफ है कि आप हर वित्त वर्ष की शुरुआत के 5 अप्रैल तक एकमुश्त राशि जमा कर देते हैं, तो आपको पूरे महीने के ब्याज का फायदा मिल सकता है.
अगर PPF खाते में कोई व्यक्ति महीने की 5 तारीख तक अपना निवेश करता है, तो फिर उसे जमा राशि पर पूरे महीने के ब्याज का लाभ मिलता है. जबकि अगर 5 तारीख के बाद इन्वेस्ट किया जाता है, तो फिर 5 से लेकर 30 तारीख के बीच सबसे कम बैलेंस पर ही आपको ब्याज का लाभ मिल पाता है.
7% से ज्यादा का ब्याज, ये है कैलकुलेशन Tax Saving और शानदार रिटर्न के इच्छुक निवेशकों के लिए सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है. इनमें PPF खासी लोकप्रिय है. इस पर सरकार की ओर से जमा राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है.
अब 5 तारीख तक निवेश करने पर ब्याज के लाभ का पूरा कैलकुलेशन समझें तो अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं और वित्त वर्ष की 5 अप्रैल को इसमें एकमुश्त पैसा लगाते हैं, तो फिर 15 साल में आपकी जमा राशि पर ब्याज 18.18 लाख रुपये बनेगा, जबकि अगर आपका निवेश 5 तारीख के बाद किया जाता है, तो फिर ब्याज की रकम 17.95 लाख रुपये ही होगी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








