
Post Office Best Schemes: पैसा रहेगा सुरक्षित... मिलेगा तगड़ा ब्याज, पोस्ट ऑफिस की ये हैं 5 धांसू स्कीम्स!
AajTak
अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं, जहां निवेश सुरक्षित रहने के साथ-साथ उसपर मोटा ब्याज भी मिलेगा.
पैसो की बचत के लिए यूं तो बाजार में अनगिनत स्कीम्स मौजूद हैं. लेकिन कहीं भी पैसा लगाने से पहले जहन में एक सवाल आता है कि यहां पैसा कितना सुरक्षित रहेगा. ऐसे में ज्यादातर लोग ऐसी जगह को चुनते जहां उनका पैसा डूबे नहीं. जैसे पोस्ट ऑफिस, जहां निवेश करने से ना सिर्फ जमा रकम पर ज्यादा ब्याज मिलेगा, बल्कि पैसा भी बिल्कुल सुरक्षित रहेगा.
किसान विकास पत्र (KVP) इस स्कीम में निवेश करने पर ऐसे तो 7.5% का सालाना ब्याज मिलेगा. लेकिन अगर 9 साल 7 महीने तक पैसा छोड़ दें तो जमा की गई रकम सीधा दोगुनी (Double) हो जायेगी. इसमें निवेश की कुछ शर्तें हैं. जैसे इस स्कीम के तहत 1000 रुपये से कम जमा नहीं किया जा सकता है. हालांकि अधिकतम रकम की कोई तय सीमा नहीं है. इसे मैच्योरिटी से पहले भी तोड़ा जा सकता है.
नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट अकाउंट इस स्कीम के तहत एक साल (6.9%) दो साल (7%) तीन साल (7.1%) और पांच साल (7.5%) के लिए पैसे का निवेश किया जा सकता है. इसमें भी न्यूनतम सीमा 1000 रुपये की है, अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. साथ ही समय सीमा समाप्त होने के बाद जमा रकम को फिर से जमा करना होगा. इसे 6 महीने से पहले नहीं तोड़ा जा सकता है, और एक साल से पहले इस स्कीम से पैसा निकालने पर सेविंग अकाउंट पर जो ब्याज मिलता है वही मिलेगा.
सीनियर सिटीजन सेविंग (SCSS) ये स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, जिसमें ब्याज 8.2% सालाना है. लेकिन ये ब्याज पांच साल पूरा होने पर ही मिलेगा. एक साल के पहले अगर इस खाते को बंद किया जाता है तो ब्याज नहीं मिलेगा. इस स्कीम में निवेश करने के लिए उम्र कम से कम 60 साल होनी चाहिए, साथ ही इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट इस स्कीम में पैसा पांच साल में मैच्योर होगा, जिसमें 7.7% की ब्याज सालाना मिलेगा, किंतु ये ब्याज मैच्योरिटी के साथ ही मिलेगी. 1000 रुपये से इसकी शुरुआत होती है, इसमें भी अधिकतम रकम की कोई सीमा नहीं है.
पब्लिक प्रॉविडेंड फंड (PPF) इसमें 18 साल या उससे अधिक को कोई भारतीय व्यक्ति निवेश कर सकता है. 18 से कम उम्र वालों को अभिभावक के साथ ये खाता खोलना होगा. इसमें ब्याज दर 7.1% (Compounded Yearly) है और 15 साल में मैच्योर होगा. इसमें न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम एक वित्तीय वर्ष 1.50 लाख तक जमा कर सकते हैं. इस खाते से एक साल की अवधि के बाद लोन भी लिया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










