
Pongal 2022: कब है पोंगल? जानें त्योहार की परंपरा और महत्व
AajTak
Pongal 2022 Date: पोंगल पर्व का संबंध कृ्षि से है. इस पर्व को दक्षिण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. ये पर्व मकर संक्रांति के दिन यानि 14 जनवरी को मनाया जाता है. इस समय तक गन्ना और धान की फसल पक कर तैयार हो जाती है. इसलिए किसान खुश होकर प्रकृति का आभार प्रकट करने के लिए इंद्र देव, सूर्य देव और पशु धन यानि गाय व बैल की पूजा करते हैं. पोंगल के इस त्योहार पर 4 दिनों तक उत्सव का माहोल रहता है.
Pongal 2022: पोंगल चार दिन तक चलने वाला तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है. यहां के लोग इस पर्व को नए साल के रूप में मनाते हैं. यह त्योहार तमिल महीने 'तइ' की पहली तारीख से शुरू होता है. इस त्योहार में इंद्र देव और सूर्य की उपासना की जाती है. पोंगल का त्योहार संपन्नता को समर्पित है. पोंगल में समृद्धि के लिए वर्षा, धूप और कृषि से संबंधित चीजों की पूजा अर्चना की जाती है. आइए जानते हैं इस पर्व का महत्व और शुभ मुहूर्त.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










