
PoK में चुनाव पर भारत ने जताया कड़ा एतराज, कहा- इलेक्शन अवैध, इलाके को खाली करे पाकिस्तान
ABP News
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पीओके में चुनाव को लेकर कहा कि भारत ने इस बनावटी कवायद पर पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चुनाव कराए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन भारतीय क्षेत्रों पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है. उसे अपने अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को खाली कर देना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय भू-भाग में यह तथाकथित चुनाव कुछ और नहीं, बल्कि पाकिस्तान द्वारा अपने अवैध कब्जे की सच्चाई और इन क्षेत्रों में उसके द्वारा किये गये बदलावों को छिपाने की कोशिश है. ’’More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












