
Poila Boishakh 2026: पोइला बोइशाख क्या है ? बंगाली लोग इसी दिन से क्यों मनाते हैं नया साल, जानें डेट और महत्व
ABP News
Poila Boishakh 2026: पोइला बोइशाख से बंगाली न्यू ईयर शुरू होता है. ये बैसाख के महीने में आता है. इसका इतिहास बहुत रोचक रहा है, जानें बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख की तारीख, महत्व.
Poila Boishakh 2026: भारत में नववर्ष के भिन्न होने के कारण सभी धर्म के कैलेंडर भी अलग-अलग होते हैं. बंगाली समुदाय का नववर्ष पोइला बैशाख या पोइला बोइशाख से शुरू होता है. पोइला बंगाली शब्द है जिसका अर्थ है पहला. बैशाख का दिन बंगाली समुदाय के लिए बहुत शुभ है और इसके पहले दिन बंगाली न्यू ईयर की शुरुआत होती है. इस साल पोइला बोइशाख 15 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा.
पोइला बैशाख या बंगला नववर्ष को पश्चिम बंगाल, बंगलादेश, त्रिपुरा और अन्य उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों में बंगाली समुदाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. बांग्लादेश में, इसे ढाका, चटगांव और टांगेल जैसे शहरों में एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार के रूप में मनाया जाता है.
पोइला बोइशाख महत्व
बंगाली समुदाय के लोग इस दिन शुभो नोबो बोरशो (नया साल मुबारक) के रूप में मनाया जाता है, जिसमें नए कपड़े पहनना, स्वादिष्ट भोजन (जैसे मछली, मिठाइयाँ) और व्यवसायों के लिए 'हाल खाता' (नया बही-खाता शुरू करना) की परंपरा शामिल है. नए व्यवसाय शुरू करने और यहां तक कि पुराने कर्ज चुकाने के लिए यह एक शुभ दिन माना जाता है.













