
Poco M3 की सेल आज, 6000mAh बैटरी-48MP कैमरा, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
AajTak
Poco M3 को आज भारत में एक बार फिर से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. आज इसकी दूसरी सेल है. ये पॉकेट फ्रेंडली तीन कलर ऑप्शन में आता है.
Poco M3 को आज भारत में एक बार फिर से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. आज इसकी दूसरी सेल है. ये पॉकेट फ्रेंडली तीन कलर ऑप्शन में आता है. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. Poco M3 के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 10,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे तीन कलर ऑप्शन- कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येलो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इस स्मार्टफोन को ग्राहक आज यानी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. आपको बता दें यहां ग्राहकों को कई डिस्काउंट और ऑफर्स भी मिलेंगे. ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स इस फोन को 1,000 रुपये के एडिशनल डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे. ऐसे में इसकी प्रभावी कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी. कंपनी ने जानकारी दी थी कि पिछले हफ्ते आयोजित की गई पहली सेल में Poco M3 के 150,000 यूनिट्स की बिक्री हो गई थी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









