
POCO F5 5G की पहली सेल, 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, इतने हजार का है डिस्काउंट
AajTak
POCO F5 5G Price In India: पोको ने हाल में ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. 5G सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में आपको OLED डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर, 64MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है. फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. आइए जानते हैं POCO F5 5G की कीमत, सेल ऑफर और दूसरे फीचर्स.
POCO ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन POCO F5 लॉन्च किया है. ये हैडंसेट Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 के साथ आता है, जो कुछ बदलाव के साथ आने वाला Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर ही है. पोको ने इस डिवाइस में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया है.
स्मार्टफोन 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन के साथ आता है. इसमें 64MP का कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 67W की चार्जिंग दी गई है. सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की डिटेल्स.
पोको का नया फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये का है. स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा. इसकी सेल आज यानी 16 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 3000 रुपये का डिस्काउंट HDFC, ICICI, Axis बैंक और SBI कार्ड्स पर दे रही है. कंज्यूमर्स 3000 रुपये की एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू भी हासिल कर सकते हैं. हालांकि, बैंक ऑफर एक्सचेंज ऑफर का फायदा एक साथ नहीं मिल सकता है.
POCO F5 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-inch का OLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. स्मार्टफोन Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. फोन 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है.
हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है. ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 64MP का है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वॉइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










