
PNB स्कैम: मेहुल चोकसी को लेकर गरमाई कैरिबियाई देशों की राजनीति, सरकार-विपक्ष में तकरार
AajTak
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी के कारण भारत की राजनीति में काफी भूचाल आया था. लेकिन हाल ही में एंटीगुआ से लेकर डोमिनिका में घटे घटनाक्रम ने कैरिबियाई देशों की राजनीति को गरमा दिया है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम केस के आरोपी मेहुल चोकसी के कारण भारत की राजनीति में काफी भूचाल आया था. लेकिन हाल ही में एंटीगुआ से लेकर डोमिनिका में घटे घटनाक्रम ने कैरिबियाई देशों की राजनीति को गरमा दिया है. एंटीगुआ और डोमिनिका दोनों ही देशों की विपक्षी पार्टियों ने मेहुल चोकसी के मसले पर अपने-अपने देश की सरकार को निशाने पर लिया है. डोमिनिका में विपक्ष के नेता लिनॉक्स लिंटन ने अपने देश की सरकार पर आरोप लगाया है कि मेहुल चोकसी जिस तरह एंटीगुआ से गायब होकर यहां पाया गया है, उसने सरकार की मिलीभगत की ओर इशारा किया है. विपक्ष ने मांग की है कि मेहुल चोकसी से जुड़ी पूरी थ्योरी पर तुरंत रोक लगनी चाहिए. विपक्षी पार्टियों को फंड करने का आरोप डोमिनिका से पहले एंटीगुआ में भी विपक्षी पार्टी ने वहां के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन को निशाने पर लिया था. लेकिन एंटीगुआ में तो खुद प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने आरोप लगाया था कि मेहुल चोकसी उनके देश की विपक्षी पार्टियों को फंड कर रहा है. ताकि अगर वो सत्ता में आए तो उसे एंटीगुआ में रोका जा सके. डोमिनिका और एंटीगुआ से इतर भी अन्य कुछ देशों में मेहुल चोकसी को लेकर चर्चा जारी है. बता दें कि मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका में ही कस्टडी में है. यहां विपक्ष ने पुलिस और सरकार के रोल की जांच की बात कही है कि मेहुल चोकसी को इतनी आसानी से यहां कैसे आने दिया गया. अभी भी गिरफ्त में है मेहुल चोकसी आपको बता दें कि पीएनबी स्कैम मामले में भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी पहले एंटीगुआ में रुका हुआ था, लेकिन हाल ही में उसे डोमिनिका में पकड़ा गया. मेहुल चोकसी के वकील का दावा है कि उसे किडनैप किया गया था, जबकि ये भी कहा जा रहा है कि मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका में आया था.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.








