
PMLA एक्ट की वजह से कई बड़े घोटालेबाजों पर शिकंजा कसा गया, उनसे वसूली भी हुई... केंद्र की SC में दलील
AajTak
केंद्र ने बताया कि पिछले 17 सालों में 98,368 करोड़ रुपए मूल्य के धन शोधन मामलों की गड़बड़ी का पता लगाकर छानबीन की गई. इस सिलसिले में एजेंसियों ने इसी कानून के तहत 2883 जगह छापेमारी या तलाशी भी ली. तुषार मेहता ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि जांच पड़ताल के दौरान 57 मामले आतंकवाद और नक्सलियों को अवैध और गोपनीय ढंग से 1249 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने के सामने आए हैं.
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) यानी धन शोधन निरोधक कानून में जोड़ गए प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार ने एक्ट की तारीफ की. केंद्र ने कहा, इसी एक्ट के प्रावधानों के जरिए विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से बैंकों को 8,000 करोड़ रुपये लौटाए गए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










