
PM Modi Security Lapse: 'सुरक्षा का कोई खतरा नहीं', पीएम से न मिल पाने पर CM चन्नी ने दी सफाई
AajTak
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली किसान संगठनों के विरोधके चलते रद्द हो गई. वहीं फ्लाईओवर पर पीएम मोदी के काफिला को 20 मिनट से ज्यादा फंसे रहना पड़ा. इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई देते हुए कहा कि हम पीएम का पूरा सम्मान करते हैं और हमें खेद है कि पीएम को वापस जाना पड़ा, लेकिन मैं ये बताना चाहूंगा कि मुझे जानकारी थी कि पीएम आने वाले हैं और पीएम की सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे. मुझे पहले ही गृह मंत्रालय से फोन आया था. मुझे भी सीएम के स्वागत के लिए जाना था, लेकिन मैं कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गया था इसलिए नहीं जा पाया. लेकिन प्रधानमंत्री के स्वागत में हमारे मंत्री मौजूद थे.पीएम को किसी तरह का खतरा नहीं था. अगर सुरक्षा में चूक हुई है तो हम जांच करवाएंगे. देखें आगे क्या बोले सीएम चन्नी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










