
PM Modi New: 'जानबूझ कर चूक की गई, पंजाब सरकार जिम्मेदार', पीएम की सुरक्षा पर बोलीं मीनाक्षी लेखी
AajTak
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई. पीएम की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली किसान संगठनों के विरोध के चलते रद्द हो गई. वहीं फ्लाईओवर पर पीएम मोदी के काफिला को 20 मिनट से ज्यादा फंसे रहना पड़ा. इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई देते हुए कहा कि हम पीएम का पूरा सम्मान करते हैं और हमें खेद है कि पीएम को वापस जाना पड़ा, लेकिन मैं ये बताना चाहूंगा कि पीएम की सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे. वहीं आजतक के साथ खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ये चूक जानबूझ कर की गई है, और इसके लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है. मेरा खुद का अनुभव है, मुझे रैली स्थल तक नहीं जाने दिया गया. फिरोजपुर के लोग पीएम के आने से खुश थे, लेकिन लोगों को रैली में आने से रोका गया. हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है, गृह मंत्रालय ने इस घटना की रिपोर्ट मांगी है, उसके बाद सख्त कार्यवाई की जाएगी. देखें आगे क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










