
PM Modi Kanpur Rally:'माफियाओं के लिए सरकार बनाना चाहते हैं परिवारवादी', सपा पर बरसे पीएम मोदी
AajTak
आज यूपी में आज दूसरे चरण के मतदान 55 विधानसभा सीटों पर हो रहे हैं. इसमें 9 जिलों में वोटिंग हो रही है. यूपी चुनाव के दूसरे चरण में कुल 23404 मतदेय स्थल और 12544 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दूसरे चरण के बीच तीसरे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर के देहात अकबरपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा कि 2022 में भी परिवारवादी हारेंगे और यूपी में योगी सरकार गाजे-बाजे के साथ आ रही है. यूपी की जनता ने दोनो चरणों में योगी को आगे बढ़ाया है. यूपी में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने निशाना गोवा तक साधा. पीएम ने कहा कि गोवा में टीएमसी का कोई वजूद नहीं है. गोवा में टीएमसी नेता ने हिंदू वोट मांगने की बात कही. देखिए ये वीडियो.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










