
PM Modi Exclusive Interview: 'अगर बच्चा परीक्षा में 99 नंबर लाता है तो हम...', 400 पार के टारगेट पर बोले PM मोदी
AajTak
PM Modi Exclusive Interview: पीएम मोदी ने आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों इस लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 400 पार का टारगेट सेट किया है. उन्होंने परीक्षा में आने वाले स्कोर के जरिए इसका गणित समझाया.
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. आखिर ये लक्ष्य क्यों-कैसे तय किया गया और इसके पीछे का मकसद क्या है? इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत की. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि किस रणनीति के साथ बीजेपी '400 पार' के नारे को लेकर आगे बढ़ रही है.
इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल, मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह और कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने PM मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर बात की.
'99 नंबर मिलने पर भी हम कोशिश करते हैं'
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, 'एक परिवार हमेशा अपने बच्चे से हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है. यदि किसी परिवार का बच्चा 90 नंबर हासिल करता है तो उसे अगली बार 95 नंबर प्राप्त करने के लिए कहा जाता है. यदि बच्चा 99 नंबर प्राप्त करता है तो उससे कहा जाता है कि 100 नंबर मिलना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन चलो कोशिश करते हैं.'
NDA गठबंधन को प्रेरित करना मेरा कर्तव्य: मोदी
पीएम मोदी ने कहा, '2019 के चुनावों के बाद से एनडीए और एनडीए प्लस के रूप में हमारे पास पहले से ही 400 सीटें थीं. तो फिर नेता के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें (गठबंधन सदस्यों को) बताऊं कि हमें (इस बार) 400 से आगे जाना है.'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









