
PM Modi Austria Visit: नेहरू, इंदिरा और अब PM मोदी... 41 साल बाद ऑस्ट्रिया के दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री
AajTak
1955 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाला नेहरू ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी. इसके साथ ही वह ऑस्ट्रिया का दौरा करने वाले पहले पीएम बन गए थे. इसके बाद इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 1971 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था. अब पीएम मोदी तीसरे पीएम बनने वाले हैं, जो ऑस्ट्रिया पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन (9-10 जुलाई) के ऑस्ट्रिया दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम होने वाला है. ऐसा 41 साल बाद हो रहा है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के दौरे पर जा रहे हैं. इससे पहले पिछली यात्रा 1983 में हुई थी, तब भारतीय पीएम के तौर पर इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया पहुंची थीं.
पीएम मोदी की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और ऑस्ट्रिया अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात करेंगे.
नेहरू थे ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले पीएम
एजेंसी के मुताबिक ऑस्ट्रिया में पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री की बात की जाए तो 1949 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद जवाहरलाल नेहरू ने पीएम को तौर पर 1955 में ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी. भारत और ऑस्ट्रिया के बीच नेताओं, मंत्रियों और सांसदों के स्तर पर लगातार यात्राएं होती रहती हैं, लेकिन भारत की तरफ से प्रधानमंत्री स्तर की यह तीसरी यात्रा है.
इंदिरा ने 41 साल पहले किया था दौरा
इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए 1971 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था. इसके बाद 1980 में तत्कालीन ऑस्ट्रियाई चांसलर ब्रूनो क्रेस्की ने भारत का दौरा किया था. इसके बाद 1983 में एक बार फिर इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया, जिसे फॉलो करते हुए 1984 में ऑस्ट्रिया के तत्कालीन चांसलर फ्रेड सिनोवात्ज ने भारत का दौरा किया था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









