
PM Modi at Red Fort: गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लाल किला पहुंचे मोदी, मत्था टेका
AajTak
सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर लाल किला विशेष आयोजन का गवाह बना है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को संबोधित करने वाले हैं. जिस लाल किले ने मुगलों की ताकत का ज़ोर देखा, उसी लाल किले ने ये भी देखा है कि गुरु तेगबहादुर ने किस तरह जबरन इस्लाम स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद औरंगज़ेब ने वर्ष 1675 में गुरु तेग बहादुर जी का सिर कलम करवाने का आदेश दिया था. ऐसे में सरकार का गुरु तेगबहादुर के प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाना एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी देता है. पीएम मोदी इस पर्व के मौके पर लाल किला पहुंचे और देश को संबोधन से पहले मत्था टेका. देखें ये वीडियो.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











