
PM Modi Address on Prakash Parv: 'औरंगजेब जैसा अत्याचारी भी....', मोदी ने किया गुरु तेग बहादुर की महानता का बखान
AajTak
गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के नाम संबोधन दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि देश निष्ठा के साथ गुरुओं के आदर्शों पर बढ़ रहा है. उनके मुताबिक आज पूरा देश एकजुट होकर इस पर्व पर साथ आया है, सभी एक ही संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. गुरु तेग बहादुर की महानता का बखान करते हुए संबोधन के दौरान पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि एक समय देश में मजहबी कट्टरता की आंधी आ गई थी, तब गुरु तेग बहादुर ने आगे आकर सभी को सही राह दिखाई थी. इस किले ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी देखा है और देश के लिए मरने-मिटने वाले लोगों के हौसले को भी परखा है. देखें आगे क्या बोले पीएम मोदी.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











