
'PM साहब, कृपया बिलकिस बानो और अंकिता के परिवार से मिलें,' नारी शक्ति पर बोले ओवैसी
AajTak
इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिद दौरे पर हमला बोला था. ओवैसी ने कहा था- 'बीजेपी-संघ एक नया ड्रामा कर रही है. मदरसे में भागवत गए और कुरान को सुना. मदरसों के बच्चों को भी सुना. क्या मोहन भागवत गुजरात की बिलकिस बानो से मिल सकते हैं?
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर बिलकिस बानो और अंकिता मर्डर केस पर बीजेपी सरकार को घेरा है. ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को गुजरात के अंबाजी में आयोजित रैली में नारी शक्ति के सम्मान पर भाषण पर तंज कसा है. औवेसी ने ट्वीट कर कहा- 'पीएम साहब, कृपया बिलकिस बानो और अंकिता के परिवार से मिलें, हो सकता है कि वे आपसे कुछ कहना चाहें...'
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को अंबाजी में एक रैली को संबोधित किया. पीएम ने यहां कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है. हमारे संस्कारों में नारी सम्मान कितना रचा-बसा है. ये हमारे संस्कार ही हैं कि हम अपने देश भारत को भी मां के रूप में देखते हैं, खुद को मां भारती की संतान मानते हैं. भारत में हमारे यहां वीर पुरुषों के साथ मां का नाम जोड़ा गया है.
क्या भागवत बिलकिस बानो के परिवार से मिलेंगे?
असदुद्दीन ओवैसी लगातार बीजेपी सरकार पर गुजरात में बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई और उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस में सवाल उठा रहे हैं. ओवैसी ने एक सप्ताह पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिद दौरे पर हमला बोला था. ओवैसी ने कहा था- 'बीजेपी-संघ एक नया ड्रामा कर रही है. मदरसे में भागवत गए और कुरान को सुना. मदरसों के बच्चों को भी सुना. क्या मोहन भागवत गुजरात की बिलकिस बानो से मिल सकते हैं? मोहन भागवत से अपील है कि क्या बिलकिस बानो को इंसाफ दिलाएंगे?'
आप मदरसे जाते और असम में मदरसे तोड़े जाते हैं
ओवैसी ने कहा था- 'क्या बिलकिस बानो से मिलकर आप कह सकते हैं कि हम तुम्हें इंसाफ दिलाएंगे? मोहन भागवत मदरसे में जाते हैं और असम में मदरसों को तोड़ा जाता है. मोहन भागवत मदरसे में जाते हैं और यूपी में मदरसों का सर्वे होता है. वह मदरसे में जाते हैं और यूपी में वक्फ की जायदादों का सर्वे होता है.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










