
PM मोदी 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका होंगे रवाना, G20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। वे 22 और 23 नवंबर को सभी महत्वपूर्ण सत्रों में हिस्सा लेंगे और कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि वह 22 और 23 नवंबर को महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लेंगे. इस दौरान PM मोदी G20 देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. शिखर सम्मेलन के समापन के बाद उनके 24 नवंबर तक स्वदेश लौटने की उम्मीद है.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी 22 और 23 नवंबर को G20 के सभी महत्वपूर्ण सत्रों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे कई G20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
सूत्रों ने बताया कि G20 शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी IBSA (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन भी होने की संभावना है. IBSA तीन लोकतांत्रिक विकासशील देशों का एक मंच है. इस बैठक में तीनों देशों के नेता ग्लोबल साउथ, आपसी सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन बातचीत करेंगे. इसके बाद PM मोदी 24 नवंबर तक स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री के इस दौरे को भारत के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
बता दें कि ये G20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप पर हो रहा है. इस बार G20 शिखर सम्मेलन “Solidarity, Equality and Sustainability” की थीम रखा गया है. भारत पिछले साल 2023 में G20 की सफल मेजबानी कर चुका है और इस बार भी वैश्विक आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









