
PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से की फोन पर बात, इस मुद्दे पर जताई चिंता
AajTak
PM मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की है. दोनों नेताओं ने इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की है. दोनों नेताओं के बीच डेवलेपमेंट को लेकर बात हुई और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर चर्चा हुई. इसके अलावा दोनों नेताओं ने इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की.
इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति, विशेषकर आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि पर चिंता व्यक्त की. साथ ही पीएम मोदी और मोहम्मद बिन सलमान ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमत जताई.
PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ अच्छी बातचीत हुई. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन के नुकसान के बारे में चिंता व्यक्त की। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की.'
दूरदर्शी द्विपक्षीय साझेदारी एजेंडे पर भी हुई चर्चा
दोनों नेताओं ने सितंबर 2023 में क्राउन प्रिंस की भारत की राजकीय यात्रा के बाद द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने भविष्य के लिए दूरदर्शी द्विपक्षीय साझेदारी एजेंडे पर भी चर्चा की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








