
PM मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र में देश के विकास और सहयोग पर दिया जोर
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत करते हुए नए सांसदों के लिए राष्ट्र निर्माण में सहयोग और सीखने का अवसर बताया. उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे डिलिवरी पर ध्यान दें और राजनीतिक ड्रामा से बचें. विपक्षी नेताओं ने पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया दी और हंगामा भी हुआ.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











