
PM मोदी ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, कहा- सरकार इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ लोगों के व्यवसायों के आधार पर टीबी रोगियों की संख्या का विश्लेषण करने की आवश्यकता पर बल दिया. बयान के अनुसार, इससे उन समूहों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जिन्हें शुरुआती जांच और इलाज की आवश्यकता है. खासकर निर्माण, खनन, कपड़ा मिल और इसी तरह के क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार तपेदिक (टीबी) उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी ने टीबी उन्मूलन में जन भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया. एक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने 2024 में तपेदिक (टीबी) रोगियों की शीघ्र पहचान और इलाज की सराहना की. उन्होंने कहा कि इसे देशभर में बढ़ाया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री ने हाल में संपन्न 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की, जिसमें मुख्य रूप से ध्यान दिए जा रहे जिलों को शामिल किया गया
अभियान के दौरान 12.97 करोड़ व्यक्तियों की जांच की गई और टीबी के 2.85 लाख बिना लक्षण वाले सहित 7.19 लाख मामले सामने आए. प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ लोगों के व्यवसायों के आधार पर टीबी रोगियों की संख्या का विश्लेषण करने की आवश्यकता पर बल दिया. बयान के अनुसार, इससे उन समूहों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जिन्हें शुरुआती जांच और इलाज की आवश्यकता है. खासकर निर्माण, खनन, कपड़ा मिल और इसी तरह के क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक.
यह भी पढ़ें: भारत का वो एयरबेस जिसका नाम सुनकर कांपता है PAK, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आदमपुर क्यों पहुंचे PM मोदी?
समीक्षा बैठक के दौरान, मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वैश्विक टीबी रिपोर्ट, 2024 के उत्साहजनक निष्कर्षों के बारे में बताया. यह 2015 और 2023 के बीच, वैश्विक गति से दोगुनी रफ्तार से टीबी के मरीजों में 18 प्रतिशत की कमी, टीबी मृत्यु दर में 21 प्रतिशत की गिरावट के बारे में बताता है. यह आंकड़े कार्यक्रम की बढ़ती पहुंच और प्रभावशीलता को दिखाता है.
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास और प्रधानमंत्री के सलाहकार अमित खरे भी शामिल हुए. -- लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत मोदी ने कहा कि वे संवाद और आसान तकनीक का उपयोग करके रोगियों को बीमारी और उसके इलाज को समझने में मदद कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि चूंकि टीबी नियमित उपचार से ठीक हो सकता है, इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ानी चाहिए. उन्होंने टीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण कदम के रूप में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया.
यह भी पढ़ें: न्यूक्लियर ब्लैकमेल पर मोदी का बार-बार जोर, युद्ध की नई चुनौती को लेकर भारत की क्या है तैयारी?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







