
PM मोदी ने ऋषि सुनक को मिलाया फोन, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द पूरा करने पर हुई बात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत की.दोनों नेताओं ने मुक्त व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने और आपसी रणनीतिक भागीदारी को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी और लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने पर प्रतिबद्धता जाहिर की है. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई. हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र पूरा करने के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई.' इसके अलावा, पीएम मोदी और ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती से जारी रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया.
दी होली की बधाई
एक आधिकारिक सरकारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में 'रोडमैप 2030' के तहत हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.
इसमें यह भी कहा गया कि पीएम मोदी और सुनक ने पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र पूरा करने की दिशा में हुई प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया. दोनों नेताओं ने आगामी होली के त्योहार को लेकर एक-दूसरे को बधाई दी और संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की.
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











