
PM मोदी को UAE के राष्ट्रपति ने बांधा 'फ्रेंडशिप बैंड', खाड़ी देश में IIT कैंपस खोलने समेत हुईं ये 3 डील
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी देश की ये पांचवीं यात्रा थी. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना के रूप में मोदी को 2019 में यूएई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015, 2018, 2019 और 2022 में खाड़ी देश का दौरा किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अबू धाबी पहुंचे. यह पीएम मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पांचवीं यात्रा थी. एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गर्मजोशी से पीएम का स्वागत किया. पीएम मोदी आज शाम ही स्वदेश लौटने के लिए रवाना हो गए हैं.
पीएम मोदी ने यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, "एक उपयोगी यूएई यात्रा का समापन. हमारे देश हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर एक साथ काम कर रहे हैं. मैं गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद देता हूं."
इस दौरान दोनों नेता के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार निपटान शुरू करना, भारत और संयुक्त अरब अमीरात की तेज भुगतान प्रणालियों को जोड़ने और खाड़ी देश में आईआईटी-दिल्ली कैंपस खोलने पर सहमति बनी.
इससे पहले पीएम ने एक और ट्वीट में तस्वीरें साझा कीं, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति पीएम मोदी को फ्रैंडशिप बैंड पहनाते नजर आ रहे हैं. अपने ट्वीट में पीएम ने लिखा, "शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर हमेशा खुशी होती है. उनकी ऊर्जा और विकास की दृष्टि सराहनीय है. हमने सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों सहित भारत-यूएई संबंधों पर चर्चा की."
5 बार खाड़ी देश का दौरा कर चुके पीएम मोदी
बता दें कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना के रूप में मोदी को 2019 में यूएई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी ने अब से पहले 2015, 2018, 2019 और 2022 में खाड़ी देश का दौरा किया था.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










