
PM मोदी को लेकर पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी खार ने कही ये बात, श्री श्री रविशंकर ने दिया कड़ा जवाब
AajTak
कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत से बातचीत की इच्छा जाहिर की थी. लेकिन अगले ही दिन पाकिस्तान पीएमओ ने शहबाज शरीफ के बयान से पल्ला झाड़ लिया था. अब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान पीएम मोदी को सहयोगी के रूप में नहीं देखता है.
गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत की इच्छा जाहिर की थी. लेकिन अगले 24 घंटे में ही पाकिस्तान पीएमओ ने शहबाज शरीफ के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कश्मीर राग अलापने लगा था. वहीं, अब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने भी शहबाज शरीफ के बयान से पल्ला झाड़ लिया है.
मंत्री हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को कहा, "उनका देश (पाकिस्तान) दोनों देशों के बीच शांति की दिशा में काम करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक 'सहयोगी' के रूप में नहीं देखता है. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी को पाकिस्तान एक सहयोगी के रूप में देखता था."
हिना रब्बानी खार के इस बयान पर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडर श्री श्री रविशंकर ने पाक मंत्री हिना रब्बानी के आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान को यह मालूम होना चाहिए कि समस्या उनकी तरफ से है. क्योंकि भारत को किसी अन्य पड़ोसी देश से कोई समस्या नहीं है.
पाकिस्तान की मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के पीएम ने कहा था कि भारत से तीन युद्ध हुए हैं और इससे गरीबी और बेरोजगारी ही आई है. इसलिए हम पीएम मोदी से कहना चाहते हैं कि हम समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं.
हिना रब्बानी खार ने अलग राग अलापा
स्विटजरलैंड के दावोस में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वार्षिक बैठक 2023 में साउथ-एशिया पर आयोजित एक सत्र में बोलते हुए खार ने कहा, "जब मैं विदेश मंत्री के रूप में भारत गई थी तो बेहतर सहयोग के लिए हमने कड़ी मेहनत की थी. वर्तमान स्थिति की तुलना में उस वक्त हम काफी बेहतर स्थिति में थे. "

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






