
PM मोदी के ही शब्दों में जानिए क्या है 'मोदी की गारंटी' की परिभाषा
AajTak
PM Modi Exclusive Interview: पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी चुनाव जीतने के लिए तैयार कोई फॉर्मूला नहीं है, मोदी की गारंटी गरीबों का विश्वास है. आज देश का हर गरीब व्यक्ति जानता है कि मोदी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा. आज देश के हर गरीब व्यक्ति को पता है कि पहले राजनैतिक दलों ने किस तरह उनका विश्वास तोड़ा.
हाल ही में संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार अभियान में सबसे ज्यादा जिस एक शब्द की गूंज सुनाई दी वो थी मोदी की गारंटी. विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन सरकारी विज्ञापनों और पीएम मोदी सहित बीजेपी के अन्य दिग्गजों के भाषणों में अब भी मोदी की गारंटी शब्द छाया हुआ है. इंडिया टुडे ग्रुप को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर विस्तार से बातचीत की.
इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ तथा चेयरपर्सन अरुण पुरी, वाइस चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा से खास बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए गारंटी केवल शब्द या चुनावी वादे नहीं हैं, यह मेरी दशकों की कड़ी मेहनत है. यह समाज के प्रति संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है. मैं जब 'गारंटी' की बात करता हूं, तो मैं अपने को इसके साथ बांधता हूं. यह मुझे सोने नहीं देती, यह मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है, यह मुझे अपना सब कुछ देश के लोगों को दे देने की तरफ ले जाती है.
पीएम मोदी ने कहा कि कृपा करके गारंटी शब्द के लिए शब्दकोष वाले अर्थ की तलाश मत करिए. इस सवाल पर कि फिर इस गारंटी के मायने क्या हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस व्यक्ति को गरीबी के जीवन का अनुभव है, केवल वही समझता है कि गरीब व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाने वाली सबसे बड़ी शक्ति उसका विश्वास, उसकी आशा है. गरीबों की यही आस्था मुझे आगे बढ़ाती रहती है. मोदी अपना सब कुछ न्योछावर कर देगा, पर अपने गरीब भाइयों और बहनों का यह विश्वास टूटने नहीं देगा.
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी चुनाव जीतने के लिए तैयार कोई फॉर्मूला नहीं है, मोदी की गारंटी गरीबों का विश्वास है. आज देश का हर गरीब व्यक्ति जानता है कि मोदी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा. आज देश के हर गरीब व्यक्ति को पता है कि पहले राजनैतिक दलों ने किस तरह उनका विश्वास तोड़ा. लेकिन उन्हें यह भी पता है कि मोदी की गारंटी पर विश्वास किया जा सकता है. गरीबों के इस विश्वास से ही मुझे ऊर्जा मिलती है. भले ही मुझे अपने को पूरी तरह थकाना पड़े या अपने पर सीमा से अधिक जोर डालना पड़े, मैं इस विश्वास को भंग नहीं होने दूंगा.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










