
PM मोदी के भतीजे सचिन मोदी दोस्तों संग पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ में गाया कबीर भजन, Video वायरल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी (Sachin Modi) अपने दोस्तों के साथ कुंभ मेले में पहुंचे और कबीर भजन गाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. सचिन मोदी पूरी सादगी के साथ एक सामान्य श्रद्धालु की तरह महाकुंभ में शामिल हुए. वीडियो में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आ रहे हैं.
महाकुंभ मेले में देश-विदेश से लोग बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचे और महाकुंभ की आस्था के रंग में रंग गए. सचिन मोदी के दोनों दोस्त CA हैं. सचिन मोदी ने महाकुंभ में दोस्तों संग कबीर के भजन गाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सचिन मोदी सामान्य परिवार की तरह महाकुंभ में शामिल हुए. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मोदी अपने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट दोस्तों के साथ महाकुंभ के माहौल में पूरी तरह रमे हुए हैं. प्रधानमंत्री के परिवार से संबंध होने के बावजूद सचिन मोदी महाकुंभ में एक सामान्य श्रद्धालु की तरह शामिल हुए. उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आ रहे हैं. महाकुंभ में सचिन मोदी और उनके मित्रों का यह भक्ति से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यहां देखें Video
गुजरात के श्रद्धालु और श्रीराम सखा मंडल के सदस्य पहुंचे प्रयागराज
गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस बार महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इन्हीं में शामिल सचिन मोदी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रयागराज में डेरा जमाया. इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं. सचिन मोदी ‘श्रीराम सखा मंडल’ नाम के ग्रुप के सदस्य हैं.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ, गणतंत्र दिवस से ISRO तक... 2025 की पहली 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी बातें

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











