
PM मोदी के इजरायल दौरे से पाकिस्तान को लगी आग! ले आया ये प्रस्ताव, बोला- 'मुस्लिम देशों के खिलाफ...'
ABP News
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के तय कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के तय कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है. पाकिस्तानी मीडिया और नेताओं की ओर से लगातार बयान दिए जा रहे हैं. इस्लामाबाद ने नई दिल्ली और तेल अवीव के बीच बढ़ते रणनीतिक रिश्तों पर चिंता जताई है.
प्रधानमंत्री मोदी अपने शेड्यूल के तहत इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने वाले हैं. इसके साथ ही उनकी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक भी तय है. इस बैठक में बड़े रक्षा समझौते की संभावना जताई जा रही है. इसी को लेकर पाकिस्तान के राजनीतिक तंत्र ने कड़ा विरोध दर्ज किया है.
पाकिस्तानी सीनेट ने पास किया प्रस्तावपाकिस्तान की सीनेट ने एकमत से एक प्रस्ताव पारित कर भारत और अन्य देशों के साथ क्षेत्रीय गठबंधन बनाने को लेकर नेतन्याहू की टिप्पणियों की निंदा की है. पाकिस्तानी सांसदों ने इसे मुस्लिम देशों के खिलाफ बताया. 24 फरवरी 2026 को पारित प्रस्ताव में कहा गया कि इजरायल अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा है. सीनेट ने आरोप लगाया कि भारत के साथ बढ़ता गठबंधन मुस्लिम एकता को तोड़ने की कोशिश है.
हेक्सागन बयान बना विवाद की वजहविवाद की मुख्य वजह प्रधानमंत्री नेतन्याहू का हेक्सागन बयान बताया जा रहा है. पीएम मोदी के दौरे से पहले एक कैबिनेट बैठक में नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल एक गठबंधन का हेक्सागन बना रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि भारत, अरब देशों और कुछ अन्य देशों के साथ मिलकर एक ऐसा समूह बनाया जा रहा है जो कट्टर ताकतों खासकर ईरान और उसके सहयोगियों के खिलाफ खड़ा होगा. पाकिस्तानी प्रस्ताव में इस संभावित गठबंधन को क्षेत्र की शांति और वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा बताया गया है. इसमें आरोप लगाया गया कि इजरायल मुस्लिम बहुल देशों को अलग करने की कोशिश कर रहा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












