
PM मोदी की विपक्ष को नसीहत, SIR पर बवाल... देखें शीत सत्र के पहले दिन क्या-क्या हुआ
AajTak
आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया. जहां विपक्ष ने एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा किया. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तीखा तंज कसा और कहा कि संसद में ड्रामा नहीं बल्कि डिलीवरी होनी चाहिए. उनका कहना था कि ध्यान नारों पर नहीं नीतियों पर होना चाहिए. पहले दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते को कार में लेकर संसद पहुंच गईं, जिस पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











