
PM मोदी की 'बहुत महत्वपूर्ण' यात्रा हो रही है, पश्चिमी देश इसे 'ईर्ष्या' से देख रहे हैं, प्रधानमंत्री के रूस दौरे पर क्रेमलिन का बयान
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को दो दिनों की यात्रा पर रूस जा रहे हैं. यहां प्रधानमंत्री राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेता इस बीच अनौपचारिक बातचीत भी कर सकते हैं. पीेएम के इस दौरे को लेकर रूस ने कहा कि पश्चिमी देश इसे 'ईर्ष्या' की नजर रखे हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-10 जुलाई को विदेश दौरे पर जा रहे हैं. इस बीच वह रूस भी जाएंगे. पीएम मोदी के विजिट को लेकर रूस ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनके दौरे को पश्चिम 'ईर्ष्या' की नजर से देख रहा है. रूस ने पीएम के दौरे को "बहुत अहम और पूर्ण यात्रा" बताया है. रूस के बाद प्रधानमंत्री 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया भी जाएंगे.
भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा था. वह 8-9 जुलाई तक मॉस्को में होंगे. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय ने उनके हाई लेवल यात्रा को लेकर कहा कि मुलाकात में दोनों नेता दोनों देशों के बीच संबंधों की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे.
यह भी पढ़ें: रूस-भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है PM नरेंद्र मोदी का मॉस्को दौरा, द्विपक्षीय वार्ता में कई मुद्दों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी की यात्रा पर पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी क्या बोले?
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का कार्यक्रम बड़ा है और दोनों नेता इस बीच अनौपचारिक बातचीत भी कर सकते हैं. उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, "जाहिर है कि व्यापक एजेंडा होगा, अगर इसे बहुत व्यस्त न भी कहा जाए. यह एक आधिकारिक यात्रा होगी और हमें उम्मीद है कि दोनों नेता अनौपचारिक तरीके से भी बातचीत कर सकेंगे."
राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर हैं. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की आपसी और प्रतिनिधिमंडल लेवल की बातचीत भी होंगी. उन्होंने कहा, "हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पूर्ण यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं, जो रूसी-भारतीय संबंधों के लिए बहुत अहम है."

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









