
PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका दौरा, G20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में होने वाले जी ट्वेंटी लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए तीन दिन का खास दौरा करेंगे. इस समिट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है और इसमें तीन सत्र होंगे जिनमें प्रधानमंत्री मोदी भाग लेंगे. इसके साथ ही वे अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. यह दौरा 21 से 23 नवम्बर तक चलेगा जहां विश्वभर के बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











