
PM पद की रेस में केजरीवाल? AAP प्रवक्ता के बयान पर आई आतिशी की सफाई
AajTak
आतिशी ने कहा कि 12 जुलाई को बतौर वित्त मंत्री मैंने (आतिशी) दोबारा फ़ाइल में वकील का नाम लिखकर सुप्रीम कोर्ट में SLP फ़ाइल करने के निर्देश दिए थे. लेकिन 28 जुलाई की शाम मिली चिट्ठी में वित्त सचिव ने मंत्री का निर्देश मानने से इनकार कर दिया है. वित्त सचिव ने पत्र में कहा कि फैसला लेने का अधिकार सिर्फ LG को है.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के बयान पर आतिशी ने कहा कि 'यह मुख्य प्रवक्ता की व्यक्तिगत राय सकती है. अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री की रेस में बिल्कुल नहीं है. आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से इसलिए जुड़ी है क्योंकि आज देश को बचाने की जरूरत है और देश के संविधान को बचाने की जरूरत है. आम आदमी पार्टी इसलिए इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है क्योंकि किसी को प्रधानमंत्री बनना है. आधिकारिक तौर पर कहती हूं कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है. उन्होंने प्रियंका कक्कड के बयान को निजी बताया.
दिल्ली सेवा कानून पर आतिशी का बयान दिल्ली सेवा कानून पर आतिशी ने कहा कि यह दिल्ली की चुनी सरकार की ताकत छीन लेता है. देश में लोकतंत्र चलता है लेकिन दिल्ली सेवा कानून चुनी सरकार के प्रति अफसरों की जवाबदेही ख़त्म कर देता है. ये क़ानून अधिकारी को मंत्री आदेश का पालन नहीं करने की ताकत भी देता है. पिछले दिनों चीफ सेक्रेटरी ने चुनी सरकार के मंत्री का आदेश मानने से इनकार कर दिया था.
अब वित्त सचिव आशीष चंद्र वर्मा ने दिल्ली सेवा क़ानून का हवाला देते हुए 40 पन्नो का पत्र लिखकर वित्त मंत्री के आदेश को मानने से इनकार कर दिया है. ये मामला GST रिफंड से जुड़ा है जिसके तहत हाई कोर्ट के एक फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना था. तत्कालीन वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 5 जून को सुप्रीम कोर्ट में SLP फ़ाइल करने का निर्देश दिया था. फ़ाइल को घुमाया गया.
आतिशी ने कहा कि 12 जुलाई को बतौर वित्त मंत्री मैंने (आतिशी) दोबारा फ़ाइल में वकील का नाम लिखकर सुप्रीम कोर्ट में SLP फ़ाइल करने के निर्देश दिए थे. लेकिन 28 जुलाई की शाम मिली चिट्ठी में वित्त सचिव ने मंत्री का निर्देश मानने से इनकार कर दिया है. वित्त सचिव ने पत्र में कहा कि फैसला लेने का अधिकार सिर्फ LG को है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









