
PM चेहरे पर कंफ्यूजन, लोगो का इंतजार... I.N.D.I.A. की बैठक कल, तलाशे जाएंगे इन 8 सवालों के जवाब
AajTak
मुंबई में होने जा रही इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक में गठबंधन के लोगो (LOGO) को जारी किया जाएगा. यह लोगो एक सितंबर को सुबह 10.30 बजे गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी होगा. सूत्रों के मुताबिक, इस लोगो में तिरंगे के सभी रंग होंगे जिनमें भगवा, सफेद, नीला और हरा रंग शामिल हो सकता है.
विपक्षी गठबंधन इंडिया की 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. यह बैठक 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी बहुत अहम मानी जा रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता मुंबई पहुंच चुके हैं. इस दौरान बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. इनमें सीटों के बंटवारे से लेकर गठबंधन के लोगो, झंडे और संयोजक के चुनाव पर चर्चा हो सकती है.
मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में 31 अगस्त और एक सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. इस दौरान यह तय किया जाएगा कि इस गठबंधन को किस तरह आगे ले जाना है. गठबंधन के संयोजक से लेकर इसके हेड ऑफिस तक पर विचार मंथन होगा. लेकिन इन सभी सवालों के बीच सबसे जरूरी सवाल ये है कि क्या विपक्षी दलों के बीच गठबंधन की तरफ से पीएम पद के नाम पर सहमति बन पाएगी? अगर गठबंधन बिना विपक्षी दल के चेहरे के मैदान में उतरता है तो ऐसे में सीटों का फॉर्मूला क्या होगा?
विपक्षी गठबंधन का लोगो होगा लॉन्च
मुंबई में होने जा रही इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक में गठबंधन को लोगो (LOGO) को जारी किया जाएगा. यह लोगो एक सितंबर को सुबह 10.30 बजे गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी होगा. सूत्रों के मुताबिक, इस लोगो में तिरंगे के सभी रंग होंगे जिनमें भगवा, सफेद, नीला और हरा रंग शामिल हो सकता है. यह लोगो इटैलिक फॉन्ट में होगा. इस प्रक्रिया में अब तक कुल नौ लोगो बनाए गए थे. लेकिन इनमें से सिर्फ एक लोगो को ज्यादातर दलों ने पसंद किया है. इसी झंडे का इस्तेमाल गठबंधन की रैलियों में होगा. हालांकि, राज्यों में पार्टियां अपने अपने चुनाव चिह्न पर ही लड़ेंगी.
गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने पर मुहर
इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी पर मुहर लगाना भी है. 26 पार्टियों वाले विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी को अंतिम रूप दिया जा सकता है. कहा जा रहा है कि इस कमेटी में 11 सदस्य होंगे. कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आम आदमी पार्टी, जेडीयू, आरजेडी, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, समाजवादी पार्टी और सीपीआई(एम) से एक-एक सदस्य होने की बात कही जा रही है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









