
PM की तारीफ के 24 घंटे बाद पलट गई हरियाणा की सत्ता, क्या है बदलाव की 'मनोहर' कहानी?
AajTak
चुनावी मौसम में हरियाणा में हुए खेल ने आज सबको चौंका दिया. 24 घंटे पहले जिन मनोहर लाल की तारीफ मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी ने की. वही खट्टर आज अपने ही करीबी नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद देते नजर आए. लेकिन हरियाणा में बदलाव की मनोहर कहानी आखिर क्या है? देखें वीडियो.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











