
Planet Parade: 1000 साल बाद बना ग्रहों का ऐसा संयोग, दिखा दुर्लभ नजारा
AajTak
Unique Planet Alignment: 1 हजार साल पहले आसमान में एक दुर्लभ नजारा देखने मिला था. यह नजारा अप्रैल 2022 के आखिरी सप्ताह में भी देखने मिलेगा. 30 अप्रैल 2022 को सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और बृहस्पति (Venus and Jupiter) भी एक लाइन में नजर आएंगे. वो कौन सी घटना है, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Planet Parade: आसमान की खगोलीय घटनाओं का नजारा काफी लोगों को देखना पसंद होता है. अब चाहे वह चन्द्र ग्रहण हो, सूर्य ग्रहण हो या फिर कोई और खगोलीय घटना. अप्रैल महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और इस हफ्ते आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. भुवनेश्वर स्थित पठानी सामंत तारामंडल के डिप्टी डायरेक्टर शुभेंदु पटनायक (Subhendu Pattnaik) के मुताबिक, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि समेत 4 ग्रह सूर्योदय से लगभग 1 घंटे पहले पूर्व दिशा में सीधी रेखा में नजर आए हैं.
यह नजारा करीब 1 हजार साल बाद देखा गया है. पिछली बार यह नजारा 947 ईस्वी में देखा गया था.
दुर्लभ होगा ये नजारा
अप्रैल 2022 का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है और दुर्लभ घटना दिखने को मिल रही है, जिसमें 4 ग्रह एक लाइन में नजर आ रहे हैं. इस घटना को 'ग्रह परेड' के रूप में भी जाना जाता है. ग्रह परेड की कोई वैज्ञानिक परिभाषा नहीं है, बल्कि खगोल विज्ञान में एक घटना को दिखाने के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है, जब ग्रह एक लाइन में होते हैं.
शुभेंदु पटनायक के मुताबिक, ग्रह परेड 3 तरह की होती है. जब हमारे सौर मंडल के 3 ग्रह सूर्य की एक तरफ आ जाते हैं तो वह पहली तरह की ग्रप परेड होती है. इसे साल में कई दिनों तक देखा जा सकता है. इसी तरह 4 ग्रह एक लाइन में साल में 1 बार, 5 ग्रह 19 साल में एक बार और 8 ग्रह 170 साल में एक बार लाइन में आते हैं.
दूसरी ग्रह परेड वह होती है जिसमें कुछ ग्रह एक ही समय में आकाश के एक छोटे से क्षेत्र में दिखाई देते हैं. इस प्रकार की एक ग्रह परेड आखिरी बार 18 अप्रैल 2002 और जुलाई 2020 में हुई थी. वहीं तीसरी ग्रह परेड काफी दुर्लभ होती है और अभी होने वाली ग्रह परेड भी तीसरी तरह की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










