
Planet Alignment 2026: 6 ग्रह एक सीध में! इन राशियों की लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव
AajTak
Planet Alignment 2026: फरवरी 2026 के अंत में बन रहा है 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, जिसे प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. इसका असर करियर, धन और भाग्य पर पड़ सकता है. जानिए किन 6 राशियों को इस खास ग्रह स्थिति से सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं.
Planet Alignment 2026: फरवरी का महीना शुरू होते ही यह साफ हो गया था कि इस बार ग्रहों की चाल कुछ खास रहने वाली है. अब महीने के आखिरी दिनों में एक दुर्लभ स्थिति बन रही है, जब कई बड़े ग्रह एक सीध में नजर आएंगे. इसे अंग्रेजी में प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है. इस दौरान बुध, शुक्र, गुरु और शनि के साथ यूरेनस और नेप्च्यून भी लगभग एक लाइन में दिखाई देंगे. ऐसी ज्योतिषीय संयोग नहीं बनती है और इसका असर आने वाले कुछ हफ्तों यानी मार्च तक महसूस किया जा सकता है.
अगर ग्रहों की स्थिति देखें तो गुरु मिथुन राशि में हैं, शनि मीन में विराजमान हैं, जबकि बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं. इसी दौरान मंगल और चंद्रमा भी कुंभ में पहुंचकर ऊर्जा और भावनाओं को और ज्यादा सक्रिय करेंगे. इस खास योग का असर सोच, करियर, पैसा और फैसलों पर तेज रूप से देखने को मिल सकता है. कई लोगों को अचानक मौके मिल सकते हैं, नए संपर्क बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय ज्यादा फायदेमंद रह सकता है-
मेष राशि
इस समय आपके कामों में तेजी आएगी. जो काम रुके हुए थे, वे आगे बढ़ने लगेंगे. नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. बिजनेस में नई योजना फायदा दे सकती है. पैसे कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार का सहयोग भी मिलेगा.
मिथुन राशि
आपके लिए यह समय किस्मत का साथ देने वाला है. सोच में बदलाव आएगा. नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. विदेश से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में तरक्की या नई जॉब मिलने की संभावना है. बातचीत और कम्युनिकेशन से आपको लाभ मिलेगा.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








