
Plane की सीढ़ियां चढ़ते समय तीन बार गिरे Biden, Health पर सवाल उठे, तो White House ने हवा को बताया जिम्मेदार
Zee News
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जब एटलांटा रवाना होने के लिए विमान की सीढ़ियां चढ़ने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों पर ही लड़खड़ा गए. बाइडेन के साथ यह घटना एक नहीं बल्कि तीन बार हुई. इसलिए उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
वॉशिंगटन: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) पूरी तरह फिट हैं? ये सवाल खड़ा हुआ है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) से जिसमें बाइडेन विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति विमान की सीढ़ियों पर तीन बार गिरे. हालांकि, गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई. तीन बार गिरने के बावजूद वह खुद को संभालते हुए विमान में पहुंचे और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इसके लिए हवा को जिम्मेदार ठहराया है. It had to be done. राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को एटलांटा (Atlanta) के दौरे पर जा रहे थे, जहां उन्हें एशियाई-अमेरिकी समुदाय के नेताओं से मुलाकात करनी थी. ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, एटलांटा रवाना होने के लिए जब वह एयरफोर्स वन (Air Force One) के विमान में सवार होने के लिए सीढ़ियां चढ़ने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों पर ही लड़खड़ा गए. बाइडेन के साथ यह घटना एक नहीं बल्कि तीन बार हुई. इसलिए उनके स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहे हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



