
Pixel 7 से iPhone को ख़तरा, 500 करोड़ फ़ोन का कचरा और WFH का जुर्माना: सबका मालिक Tech, Ep 87
AajTak
इस साल 500 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल से बहार हो जायेगे और फ़ोन के इस कचरे के क्या है नुकसान, क्यों अमेरिका की एक कंपनी पर अपने कर्मचारी को अज़ीब वज़ह से नौकरी से निकालने पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, Google की Pixel 7 सीरीज़ की खूबियां कमियां और Google की ये सीरीज़ मोबाइल मार्किट में iPhone को कैसे एक मजबूत टक्कर दे सकती है. सुनिए सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में मानस तिवारी, आश्री खंडेलवाल और अमन रशीद के साथ.
WEEE फोरम जो इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की समस्या और उसके निस्तारण से जुड़े कई इनीशियेटिव चलाता है, उसकी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में 5.3 बिलियन यानी 530 करोड़ फोन कचड़ा हो जाएंगे. इन्हें डीऐक्टिव कर दिया जाएगा. इन सारे मोबाइल फोन को अगर एक के ऊपर एक रखा जाए तो करीब इनकी अनुमानित हाईट 50 हजार किलोमीटर होगी अब सवाल ये है कि ऐसा हो क्यों रहा है? फिर ई-वेस्ट बने इन मोबाइल फोन का मैनेजमेंट कैसे होगा? सरकारों को इसमें क्या करना चाहिए?
पिछले दिनों न्यू यॉर्क में 'मेड बाय गूगल' इवेंट में गूगल ने अपने एक नए और अपडेटेड स्मार्टफोन Pixel 7 सीरीज़ की लॉन्चिंग की. इस सीरीज़ में नया क्या है और कैसे गूगल का ये स्मार्ट फोन फीचर्स के मामले में आईफोन को टक्कर दे रहा है? एपल ने अपनी वॉच सीरीज SE को लॉन्च किया है. तो इसकी कमियाँ और फीचर्स क्या हैं? कीमतों के मामले में ये सीरीज कहाँ नजर आ रही है? HP Spectre Laptop India में लॉंच हुई. ये एक कनवर्टिबल लैपटॉप है. तो क्या इसके फीचर्स इसकी कीमत को justify करती है
अमेरिका में एक शहर है फ्लोरिडा. यहाँ की एक फर्म ने अपने एक कर्मचारी को बड़े अजीबोग़रीब तरीके से नौकरी से निकाल दिया। मामला ये था कि चेतू नाम की इस टेलीमार्केटिंग कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को घर से काम करते हुए दिन में करीब नौ घंटे कैमरा ऑन रखने को कहा. लेकिन दिक्कत ये थी कि कंपनी ने लैपटॉप में ऐसे प्रोग्रामिंग कर रखी थी कि इसके लिए उसको लैपटॉप की स्क्रीन के साथ-साथ अपने लाइव वीडियो को शेयर करनी थी. जाहिर है कर्मचारी इसमें सहज नहीं था. जब उसने आदेश मानने से इनकार किया तो कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया. कर्मचारी ने दावा किया ये उसकी प्राइवेसी में दखल देने की कोशिश है. कोर्ट में जाने के बाद कोर्ट ने कर्मचारी के दावे को ही सही माना और कंपनी पर जुर्माना लगा दिया. अब आदर्श स्थिति क्या हो वर्क फ्रॉम होम की, कंपनियों और कर्मचारियों दोनों के लिए क्या नियम होने चाहिए, जिससे इस तरह की चीजें ना हों.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










