
पहले पब में की पार्टी, फिर 60 KM चलाई कार... युवराज मेहता की मौत से पहले आखिरी 6 घंटे की सिलसिलेवार कहानी
AajTak
नोएडा हादसे में जान गंवाने वाले युवराज मेहता की मौत से पहले के आखिरी 6 घंटे अब जांच का केंद्र बन गए हैं. SIT की रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर उस रात की पल-पल की कहानी सामने आई है. इस तरह बार में ऑफिस पार्टी से लेकर आखिरी लोकेशन तक, युवराज ने करीब 60 किमी कार चलाई.
नोएडा में हुए दर्दनाक हादसे में युवराज मेहता की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. इस पूरे मामले की जांच के लिए गठित SIT हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है. आजतक के पास घटना वाले दिन की पल-पल की जानकारी मौजूद है. SIT की विस्तृत जांच रिपोर्ट में 16 जनवरी की रात की पूरी सिलसिलेवार कहानी दर्ज की गई है.
जांच के मुताबिक, 16 जनवरी को ऑफिस से निकलने के बाद युवराज सबसे पहले गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित Manhattan Bar & Restro पहुंचा. यहां ऑफिस पार्टी चल रही थी और उसके दोस्त पहले से मौजूद थे. बार का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवराज टेबल नंबर 18 पर बैठकर शराब पीते हुए नजर आ रहा है.
करीब तीन घंटे तक पार्टी करने के बाद युवराज रात 9:44 बजे बार से बाहर निकला. इसके बाद उसकी गतिविधियां लगातार अलग-अलग CCTV कैमरों में कैद होती रहीं. जांच में सामने आया कि रात करीब 11 बजे युवराज की कार महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली की ओर से परी चौक की तरफ तेज रफ्तार में जाती हुई दिखाई दी.
इसके कुछ ही मिनट बाद, रात 11:08 बजे युवराज की कार सफीपुर चौराहा से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की ओर जाते हुए कैमरे में कैद हुई. रात 11:12 बजे सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास उसकी कार फिर से नजर आई. इसके बाद 11:25 बजे सेक्टर-100 स्थित प्रतीक बिल्डिंग के पास और 11:26 बजे सेक्टर-105 के लोटस बुलेवार्ड के पास कार की लोकेशन सामने आई.
यही युवराज मेहता की आखिरी रिकॉर्डेड मूवमेंट थी. इसी दौरान नोएडा सेक्टर-150 में एक बड़ा हादसा हो गया. उसकी कार घने कोहरे में फिसल गई और नाले की बाउंड्री तोड़ते हुए एक निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट के लिए खोदे गए गहरे, पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. चश्मदीदों के मुताबिक, युवराज ने करीब दो घंटे तक मदद के लिए गुहार लगाई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






