Pixel 6 और Android 12 के फीचर्स और डीटेल्स लॉन्च से पहले लीक
AajTak
Google IO 2021 से पहले ही Android 12 का एक ऑफिशियल वीडियो लीक हुआ है. इसके अलावा Pixel 6 और Pixel 6 Pro का भी डिजाइन लीक हुआ है.
Google का डेवेलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O कल यानी 18 मई से शुरू हो रहा है. ये 20 मई तक चलेगा. इस दौरान सबकी निगाहें Android 12 पर टिकी हैं. इसके अलावा लोगों को ये भी उम्मीद है कि इस दौरान Pixel 6 भी देखने को मिलेगा. Pixel 6 और Pixel 6 Pro की भी तस्वीरें लीक हो रही हैं. बहरहाल Android 12 के बड़े फीचर्स लीक हो गए हैं. लॉन्च से पहले Android 12 का इंट्रो वीडियो भी लीक हो गया है. टिप्स्टर Jon Proesser ने गूगल का ये नया लीक शेयर किया है. इसमें Android 12 के नए फीचर्स के बारे में बताया गया है. इन्होंने Pixel 6 और Pixel 6 Pro का भी रेंडर शेयर किया है. Android 12 में इस बार कई बड़े बदलाव तो देखने को मिलेंगे ही साथ ही यूजर इंटरफेस में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है. Android 12 में नया म्यूजिक विजेट देखने को मिलेगा. नोटिफिकेशन बार में भी कई बदलाव हैं. ब्लूटूथ और वाईफाई के टॉगल को भी बदल दिया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










