
Pitru Paksha 2022: सपने में रोते हुए दिखते हैं पूर्वज? पितृपक्ष में पितरों का यूं दिखना शुभ या अशुभ?
AajTak
इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है, जो 25 सितंबर तक रहेगा. 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 15 दिन की इस अवधि में हमारे पूर्वज धरती पर हमें आशीर्वाद देने आते हैं. इस दौरान पितरों का श्राद्ध और दान धर्म के कार्य करना बहुत फलदायी माना जाता है.
Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध और पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है. इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है, जो 25 सितंबर तक रहेगा. 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 15 दिन की इस अवधि में हमारे पूर्वज धरती पर हमें आशीर्वाद देने आते हैं. अक्सर आपने पूर्वजों के सपने में आने की बात जरूर सुनी होगी. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में पितरों के आने की कोई ना कोई खास वजह जरूर होती है.
सपने में कब और क्यों आते हैं पितृ? ऐसी मान्यताएं हैं कि मृत्यु होने के बाद जब किसी इंसान की ख्वाहिश अधूरी रह जाती है तो वो अपने वंशजों को सपने में दिखाई देने लगते हैं. ऐसा कहते हैं कि पितृ केवल उन्हीं लोगों को दिखाई देते हैं जो उनकी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर पाने में योग्य हैं. जब तक उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं होती, तब तक उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलती है. हालांकि ऐसे सपनों का अर्थ पितरों की मुद्रा या भाव पर भी निर्भर करता है.
1. सपने में खुश दिखाई दें पितृ- यदि सपने में आपके पितृ आपको हंसते हुए या खुश दिखाई दें तो ये उनके प्रसन्न होने का संकेत होता है. पितृ जब किसी इंसान से खुश होते हैं तो उनके जीवन की सारी बाधाएं, सारी समस्याएं खुद-ब-खुद समाप्त होने लगती हैं. पितरों का आशीर्वाद मिलने से वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कर सकते हैं.
2. बाल संवारते हुए दिखाई दें पितृ- यदि सपने में पितृ आपको बाल संवारते हुए दिखाई दें तो इसका भी एक खास मतलब होता है. इसका अर्थ है कि आप पर जो मुसीबत आने वाली थी, पितरों ने आपको उससे बचा लिया है. इसे एक शुभ संकेत की तरह समझें.
3. शांत दिखाई दें पितृ- यदि सपने में पितृ आपको शांत मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं तो समझ लीजिए, वे आपसे पूर्णत: संतुष्ट हैं. ये कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का भी संकेत हो सकता है. आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. पेशवर जीवन या करियर के मोर्चे पर कोई बड़ी सफलता भी आपके हाथ लग सकती है.
4. रोते हुए दिखाई दें पितृ- यदि आपको सपने में रोते हुए पितृ दिखाई दे रहे हैं तो ये बहुत ही अशुभ संकेत है. ऐसा होने पर आपको सावधानी बरतनी चाहिए. पितरों का रोना आप पर किसी भारी संकट के आने का संकेत हो सकता है. इसे इग्नोर करने की बजाए पहचानने की जरूरत है. ऐसे में पितरों की शांति के लिए श्राद्ध कर्म और पिंडदान करना बहुत जरूरी हो जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










