
Pitbull ने चबाया बच्ची का कान, पहले किया वादा लेकिन अब मालिक इलाज कराने से मुकरा
AajTak
बच्ची घर के बाहर झूला झूल रही थी. पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने सात साल की बच्ची पर हमला कर दिया. पिटबुल ने उसका कान काट दिया और कुछ दूरी तक बच्ची को घसीटा भी. अब बच्ची के इलाज कराने के वादे से पिटबुल का मालिक मुकर गया है. अब इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
लखनऊ और मेरठ में पिटबुल कुत्ते ( Pitbull Dog) के हमले की खबरें सामने आई थीं. अब ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में सामने आया है. यहां एक पिटबुल कुत्ते ने सात साल की बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची का कान चबा लिया. इस मामले में बताया गया कि पिटबुल के मालिक ने पहले बच्ची का इलाज कराने का वादा किया था. लेकिन अब वह मुकर गया. जिसपर बच्ची के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि बेटी के कान की सर्जरी होनी है. डॉक्टरों ने बताया है कि इसमें लाखों का खर्च आना है. हम गरीब लोग हैं, कहां से बच्ची का इलाज कराएंगे.
दरअसल, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में राहुल गार्डन कॉलोनी के पास रहने वाले प्रेम कुमार की 7 साल की बेटी पर पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने उस समय हमला किया, जब वो घर के बाहर झूला झूल रही थी. कुत्ते ने उसे झूले से नीचे खींच लिया और उसके कान को काट लिया. कुत्ता बच्ची को कई फुट दूर तक घसीट कर भी ले गया था.
बच्ची की चीख पुकार सुन वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह पिटबुल के जबड़े से बच्ची को छुड़ाया था. घटना के बाद तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. बच्चे के कान की स्थिति देखते हुए गंगाराम हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज किया गया.
पिटबुल के मालिक ने प्रेम कुमार से घायल बच्ची का इलाज कराने का आश्वासन दिया था. लेकिन जैसे ही उसे मालूम हुआ कि बच्ची के कान की सर्जरी होने में लाखों का खर्चा आना है. जिसके बाद वो अपने वादे से मुकर गया. अब इसी मामले को लेकर प्रेम कुमार ने लोनी बॉर्डर थाने में पिटबुल के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
सर्जरी में होना है 6 लाख का खर्चा

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









