
Pink बूथ, सेनेटरी पैड, फीस... इन मुद्दों पर होगा DUSU इलेक्शन
AajTak
DUSU Election 2024-25: दिल्ली विश्वविद्यालय के कई मुद्दे में हॉस्टल और फीस बढ़ोतरी एक बड़ा मुद्दा माना जा रहा है. लगातार फीस बढ़ रही है, जो सभी स्टूडेंट्स अफोर्ड नहीं कर पाते. इसके अलावा सेनेटरी पैड के निष्पादन की व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाया गया है.
DUSU Election 2024-25: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन (DUSU Election) 2024 को लेकर कॉलेजों के कैंपस में सरगर्मियां तेज हैं. प्रत्याशी चुनाव प्रचार शुरू करते नजर आ रहे हैं. इस कड़ी में नामांकन से पहले साउथ कैंपस भी उम्मीदवार प्रचार करते नजर आ रहे हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में 2024-25 सत्र के लिए छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 17 सितंबर को पूरी हो चुकी है, मतदान 27 सितंबर को होगी और 28 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा.
पिछले साल भी सितंबर माह में ही छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए थे. जिसमें केंद्रीय पैनल के तीन पदों पर एबीवीपी की जीत हुई थी, जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी. इस बार हॉस्टल, फ्री वाई-फाई, फीस बढ़ोतरी, कैंटीन, लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड समेत कई मुद्दों को चुनाव में मजबूती से उठाया जा रहा है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के कई मुद्दे में हॉस्टल और फीस बढ़ोतरी एक बड़ा मुद्दा माना जा रहा है. लगातार फीस बढ़ रही है, जो सभी स्टूडेंट्स अफोर्ड नहीं कर पाते. इसके अलावा सेनेटरी पैड के निष्पादन की व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाया गया है. अगर महिलाओं की भागीदारी 50% है तो दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में 50% महिला उम्मीदवार होने चाहिए. दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार प्रमुख पदों में से दो को महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहिए.
DUSU 2024-25 चुनावी मुद्दे - कॉलेज की गर्ल स्टूडेंट्स के लिए पिंक बूथ बनना चाहिए. - इवनिंग कॉलेज में जो क्लासेस 9:00 बजे 10:00 बजे तक चलती हैं, उसकी टाइमिंग कम होनी चाहिए. - कैंपस को वाई-फाई फ्री करना चाहिए. - कॉलेज इको फ्रेंडली साफ सफाई होनी चाहिए. - कैंटीन की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए. - दूर-दराज से कॉलेज आने वाले बच्चों को खाने की अच्छी सुविधा मिलनी चाहिए. - शहीद भगत सिंह कॉलेज में लाइब्रेरी छोटी है वो बड़ी बनानी चाहिए. - कॉलेज के कुछ ब्लॉक हैं जिसमें AC लगे हुए हैं और कुछ ब्लॉक में नहीं लगे हैं. - दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार प्रमुख पदों में से दो को महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहिए.
एक विपक्ष छात्र संगठन के छात्र का कहना है कि एबीवीपी ने जो वादे किए थे वह एक साल बाद भी पूरे नहीं हुए हैं. उन लोगों ने वादा किया था कि स्टूडेंट के लिए बस फ्री होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. एक छात्र ने बताया कि कॉलेज में पूरा माहौल चुनाव का हो चुका है. दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव को त्यौहार की तरह मानते हैं. हम लोगों में काफी उत्साह है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










