
PHOTOS: सलमान खुर्शीद के किताब पर नहीं थम रहा विवाद, लोगों ने घर में लगाई आग
AajTak
सलमान खुर्शीद ने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में घर पर हमला होने की बात भी लिखी है. अपने पोस्ट में खुर्शीद ने आगे लिखा है, 'मुझे उम्मीद है इन दरवाजों को अपने दोस्त के लिए खोलने की जिन्होंने इस कॉलिंग कार्ड को छोड़ दिया है.'
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के हाल ही में लिखे गए किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' पर विवाद और विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. किताब में हिंदुत्व को लेकर लिखे जाने पर सोमवार को नैनीताल में उनके घर पर कुछ लोगों ने आगजनी और पत्थरबाजी की है.
सलमान खुर्शीद ने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में घर पर हमला होने की बात भी लिखी है. अपने पोस्ट में खुर्शीद ने आगे लिखा है, 'मुझे उम्मीद है इन दरवाजों को अपने दोस्त के लिए खोलने की जिन्होंने इस कॉलिंग कार्ड को छोड़ दिया है.'
उन्होंने अपनी अगली पोस्ट में लिखा, अब ऐसी बहस है. शर्म बहुत अप्रभावी शब्द है. इसके अलावा मुझे अब भी उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ तर्क कर सकते हैं और असहमत होने की प्रवृत्ति पर सहमत हो सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










