
PHOTOS: 'वेस्ट टू आर्ट पार्क' में दिखेगी G-20 देशों की झलक, मन मोह लेंगे स्क्रैप से बने स्टैच्यू
AajTak
जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले चाणक्यापुरी के कौटिल्य मार्ग पर सरिया और ऑटोमोबाइल अपशिष्ट से निकाले गए धातु स्क्रैप से कई कलाकृतियां बनाई गई हैं. इसमें जी-20 सदस्य देशों के जानवरों और पक्षियों की 22 कलाकृतियां शामिल हैं. दिल्ली के उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने दिल्ली के आम लोगों के लिए 'वेस्ट टू आर्ट पार्क' को समर्पित किया है.
भारत बतौर अध्यक्ष जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन होगा. इसके लिए दिल्ली को सजाया जा रहा है. इसके लिए चाणक्यापुरी के कौटिल्य मार्ग पर सरिया और ऑटोमोबाइल अपशिष्ट से निकाले गए धातु स्क्रैप से कई कलाकृतियां बनाई गई हैं.
जी-20 सदस्य देशों के जानवरों और पक्षियों की 22 कलाकृतियां बनाई गई हैं. इस पार्क को जी-20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' (वसुधैव कुटुंबकम) की थीम पर दिल्ली वालों के लिए खोला जाएगा.
NDMC ने 'वेस्ट टू आर्ट पार्क' का दिया
ये कलाकृतियां 'वेस्ट टू आर्ट' के तहत नगर पालिका परिषद और ललित कला अकादमी के कलाकारों ने बनाई हैं. इन्हें बनाने में लोहे की छड़ें, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, धातु की प्लेटें, तार-जाल, रिम, चेन, बेयरिंग बॉल और अन्य कबाड़ का इस्तेमाल हुआ है. एनडीएमसी ने इसे 'वेस्ट टू आर्ट पार्क' का नाम दिया है.
दिल्ली वासियों के लिए एक उपहार- उप-राज्यपाल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







