
PhonePe, Gpay, Amazon Pay या Paytm से करते हैं पैसे ट्रांसफर? जानें कितनी है डेली लिमिट
AajTak
UPI transaction Limit: भारत में UPI पेमेंट ऐप्स के जरिए किसी को पैसे ट्रांसफर करना आम बात है. इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है. कई लोगों को इसकी डेली लिमिट के बारे में पता नहीं होता है. यहां पर आपको PhonePe, Gpay या Google Pay, Amazon Pay और Paytm की डेली ट्रांजैक्शन लिमिट के बारे में बता रहे हैं.
PhonePe, Gpay या Google Pay, Amazon Pay और Paytm अभी भारत में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI ऐप्स हैं. इन पेमेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर यूजर्स दूसरे की UPI आईडी या बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन, इसकी भी एक लिमिट है.
हालांकि, इन पेमेंट ऐप्स के किसी को पेमेंट करने पर कोई एडिशनल चार्ज देने की जरूरत नहीं होती है. लेकिन, कई बार लिमिट क्रॉस होने जाने के कारण आप पेमेंट नहीं कर पाते हैं. यहां पर आपको PhonePe, Gpay, Amazon Pay और Paytm की डेली लिमिट के बारे में बता रहे हैं.
Paytm
Paytm UPI के जरिए आप दिनभर में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि, इसमें एक घंटे की भी लिमिट सेट है. आप 1 घंटे में 20 हजार रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं. एक घंटे में आप मैक्सिमम 5 ट्रांजैक्शन या दिनभर में 20 ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
PhonePe
PhonePe यूजर्स भी दिनभर में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं. लेकिन, PhonePe के साथ दूसरे फैक्टर भी हैं. यानी आप अकाउंट किसी में उस पर भी लिमिट डिपेंड करती है. अलग-अलग बैंक की लिमिट अलग-अलग होती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










