
PF खाते पर 7 लाख रुपये का मुफ्त बीमा, कोरोना से भी मौत पर मिलेगा क्लेम!
AajTak
अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े हुए हैं, यानी आपका पीएफ कटता है तो फिर EPFO की ओर से आपको जीवन बीमा (लाइफ इंश्योरेंस) की सुविधा दिया जाता है. EPFO की ओर से कर्मचारी को 7 लाख रुपये तक का लाइफ कवर मिलता है.
अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े हुए हैं, यानी आपका पीएफ कटता है तो फिर EPFO की ओर से आपको जीवन बीमा (लाइफ इंश्योरेंस) की सुविधा दिया जाता है. EPFO की ओर से कर्मचारी को 7 लाख रुपये तक का लाइफ कवर मिलता है. क्या इस बारे में आपको पता है? अगर आप सरकारी या फिर प्राइवेट जॉब करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. (Photo: File) बीमा राशि बढ़ाकर 7 लाख रुपये दरअसल, EPFO के सभी सब्सक्राइबर इंप्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) 1976 के तहत कवर होते हैं. जिसके तहत EPFO धारक को 7 लाख रुपये तक बीमा कवर मिलता है. पहले यह राशि 6 लाख रुपये थी. श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता वाले EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने 9 सितंबर 2020 को EDLI योजना के तहत अधिकतम बीमा राशि बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने का फैसला किया था. (Photo: File) कोरोना से मौत पर भी मिलेगी राशि EPFO के इस फैसले का फायदा 5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को मिलेगा. EDLI स्कीम के तहत इंप्लॉई की बीमारी, दुर्घटना या स्वाभाविक मृत्यु होने पर किया जा सकता है. अगर किसी कर्मचारी की कोविड-19 की वजह से भी मौत होती है तो परिजनों को ईडीएलआई के तहत 7 लाख रुपये मिल सकते हैं. (Photo: File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










