
Petrol And Diesel Price Today: आज कम हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट
ABP News
इंडियन ऑयल (IOCL) के मुताबिक पेट्रोल के दामों में 15 पैसे की कमी के साथ यह इसकी दिल्ली में कीमतें 101.9 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वही डीजल की कीमतों में भी 15 पैसे की कमी देखी गई है.
Petrol And Diesel Price on 5 September 2021: आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. बता दें इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. लेकिन आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की है. इंडियन ऑयल (IOCL) के मुताबिक पेट्रोल के दामों में 15 पैसे की कमी के साथ यह इसकी दिल्ली में कीमतें 101.9 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वही डीजल की कीमतों में भी 15 पैसे की कमी देखी गई है और यह राजधानी दिल्ली में 88.62 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की कमी देखने को मिली है और यह 107.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल 96.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












