
PDF फाइल से हैकिंग! मोबाइल और कंप्यूटर हैक कर सकती है ये फाइल, रहें सतर्क
AajTak
आज हर रोज हम टेक्नोलॉजी के मामले तरक्की कर रहे है और जैसे जैसे चीजें आसान हो रही हैं वैसे वैसे साइबर सिक्योरिटी पर खतरा बढ़ रहा है. अब हैकर्स ने आपके पीसी/लैपटॉप को हैक करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है.
PDF आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले फ़ाइल फॉर्मेट में से एक है जिसे हम ईमेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन प्लेटफार्म के माध्यम से डॉक्यूमेंट्स को रिसीव या सेंड करने के लिए उपयोग करते हैं. इसके प्राइमरी रीजन में से एक यह है कि इस फॉर्मेट में हम आसानी से किसी भी फाइल को व्यू कर सकते हैं.
हम अपने ज्यादातर डॉक्यूमेंट्स चाहे वे एजुकेशनल, बैंकिंग या कोई बिल हो हम पीडीएफ फाइल में ही उसे सेव करते हैं. लेकिन अब आपको इन फ़ाइलों के को व्यू या सेव करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म, पालो अल्टो नेटवर्क्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल अटैचमेंट के रूप में मैलवेयर डिलीवर करने के लिए पीडीएफ सबसे पॉपुलर फ़ाइल फॉर्मेट हैं. ईमेल में इन दिनों अटैचमेंट्स की भरमार होती है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैलवेयर अटैचमेंट्स की संख्या 66.6% अधिक है. इसका मतलब है कि ईमेल के माध्यम से सेंड किए गए हर 10 पीडीएफ फाइल अटैचमेंट में से 6 में किसी न किसी प्रकार का मालवेयर होता है और यह आपके पीसी/लैपटॉप को हैक कर सकता है.
दरअसल PDF की तरह दिखने वाला मैलवेयर को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वो आपके डिवाइस की हर परमिशन ले लेता है. एक बार कोई ऐप आफे फोन या लैपटॉप की हर परमिशन ले तो उसे आपका डेटा चोरी करने में देर नहीं लगेगी. इस तरह के मैलवेयर रिमोटली काम करते हैं और आपको इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि वो ऐप आपका डेटा रिमोटली हैकर्स को भेज रहे हैं जो बाद में आपके डेटा से ही आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं.
जैसा कि लाखों लोग चैटजीपीटी का उपयोग करते हैं, हम चैटजीपीटी से जुड़े स्कैम्स की खबर भी देखते रहते हैं, पिछले एक साल में साइबर ठगी के मामले काफी बढ़ गए है, क्योंकि हैकर्स भी एआई का पूरा फायदा उठा रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










